गिरडीह, जुलाई 18 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी बगोदर के औंरा में नेशनल हाईवे पर साप्ताहिक हाट लगने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। बाजारटांड़ के अलावा शुक्रवार को भी नेशनल हाईवे के एक लेन पर साप्ताहिक हाट सजी रही और ग्राहकों ने खरीदारी की। नेशनल हाईवे पर हाट लगने से बड़ी सड़क दुर्घटना की संभावना लगातार बनी हुई है। सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को एनएच के एक लेन पर बाजार सजती है, जबकि अन्य दिनों में उसी लेन पर वाहनों का तेज परिचालन होता है। ऐसे में यदि कोई वाहन चालक भूलवश हाट लगी लेन में प्रवेश कर जाता है तो अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: अभियान के बाद एक बार फिर पटरियों पर अतिक्रमण बताया जाता है कि प्रशासन पिछले 3 सालों से साप्ताहिक हाट को बाजारटांड में शिफ्ट कराने की कोशिश कर...