Gridih News: सकरी नदी के तेज बहाव में फंसा ट्रैक्टर, जेसीबी से निकाला
गिरडीह, नवम्बर 23 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के सकरी नदी में रविवार की अहले सुबह बालू लाने जा रहा एक ट्रैक्टर पानी के बीच फंस गया। नदी में पानी अधिक होने के कारण ट्रैक्टर का इंजन पूरी तरह पानी में डूब गया। इसके बाद ट्रैक्टर को निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को नदी से बाहर निकाला गया। नदी में पानी का स्तर अधिक होने के कारण ट्रैक्टर चालक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के दौरान ट्रैक्टर के इंजन के पूरी तरह पानी में डूब जाने से लोगों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, घंटों की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.