गिरडीह, अक्टूबर 27 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। आस्था और भक्ति की अनोखी मिसाल पेश करते हुए पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बडुरिया निवासी शिव भक्त शंभू कहार दंडवत प्रणाम करते हुए बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले हैं। संतान प्राप्ति की मन्नत पूरी होने पर वह पिछले 200 दिनों से यह कठिन यात्रा कर रहे हैं। सोमवार को वह डुमरी चौक पहुंचे। यहां स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में कुछ देर विश्राम करने के बाद वह अपनी मंजिल की ओर रवाना हो गए। शंभू कहार ने बताया कि उनके दो बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने बाबा केदारनाथ से संतान सुख की मन्नत मांगी थी। उन्होंने संकल्प लिया था कि संतान प्राप्त होने पर वह दंडवत करते हुए केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि बाबा की कृपा से उन्हें एक बेटा और एक बेटी की प्राप्ति हुई। मन्नत पूरी हो...