Gridih News: संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला उपवास
गिरडीह, अक्टूबर 3 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व जिउतिया हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। संतानों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और मंगल कामना को लेकर क्षेत्र की माताओं ने शनिवार को निर्जला व्रत धारण कर परंपरागत पर्व को श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। बेंगाबाद प्रखंड में जिउतिया को लेकर खास उत्साह देखा गया। महिलाओं ने शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ ही पर्व की शुरुआत की। शनिवार को दिनभर निर्जला उपवास रखा। दूसरे दिन यानी रविवार को पारण के साथ व्रत का समापन होगा। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से संतान पर आनेवाले संकट टल जाते हैं और वे दीर्घायु प्राप्त होते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : जिउतिया पर्व पर महिलाओं ने रखा उपवास इस पर्व के मौके पर महिलाएं जीमुत वाहन पर आधारित कथा का श्रवण करती हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.