गिरडीह, जुलाई 7 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर समिति की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी ने की, जबकि संचालन सचिव सन्नी रैन ने किया। बैठक में संगठन को ताकतवर बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य रूप से बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने और गिरिडीह महानगर क्षेत्र में चल रहे एसआइआर से संबंधित बीएलए टू के तहत प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं को सहयोग सुनिश्चित कराए जाने पर मंथन हुआ। बैठक में बृजमोहन तुरी, मो. नसीम, जाकिर हुसैन, मो. तूफान, विजय बेसरा, बाबा सत्तार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...