Gridih News: श्री कृष्ण जन्म की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोहा
गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: डुमरी। श्री पंच मंदिर प्रांगण, डुमरी में चल रहे श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन शनिवार रात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन किया गया। कृष्ण जन्म की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की आकर्षक झांकी भी निकाली गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भक्ति में डूब गए। कथा के दौरान कथा वाचक शंकर शरण व उनकी टीम ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ी विभिन्न लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया, पूरा कथा स्थल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और भक्ति भाव से उनका स्वागत किया। झांकी में बाल स्वरूप श्रीकृष्ण को देखकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। बतला दें कि श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.