गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: बेंगाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर क्षेत्र में भक्ति का माहौल है। घरों और राधा कृष्ण मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की व्यापक तैयारियां की गई है। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण का मनमोहक भेष धारण कर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। कोई नन्हा कृष्ण बनकर बांसुरी बजाता नजर आया तो कोई राधा के रूप में सजा-धजा दिखाई दिया। बच्चों को मुकुट, मोरपंख, बांसुरी और पारंपरिक परिधानों से सजाया गया। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की मासूम अदाओं ने जन्माष्टमी की खुशियों को और बढ़ा दिया। अभिभावकों ने बच्चों की तस्वीरें और वीडियो भी बनाए। घर-आंगन में बच्चों की कृष्ण-लीला ने पर्व के धार्मिक और सांस्कृतिक रंग को जीवंत कर दिया। यह भी पढ़ें- कान्हा बने नन्हे-मुन्ने, चेहरे पर मासूमियत तो मां की आंखों में ...