गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। पवित्र सावन माह शुरू हो चुका है और कांवरियों का आना-जाना शुरू हो गया है। बावजूद इसके जमुआ प्रखंड के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों झारखंडधाम, जलीय सूर्य मंदिर और झारो नदी धाम में कांवरियों के लिए न तो सेवा शिविर लगाए गए हैं और न ही प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। झारखंडधाम में श्रावणी मेले का उद्घाटन तक नहीं हुआ है। जबकि अन्य क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की ओर से कांवरियों के लिए सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। झारखंडधाम मेला प्रबंधन समिति के सदस्य रविंद्र पंडा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का झारखंडधाम के विकास पर कोई ध्यान नहीं है। यह भी पढ़ें- सावन की पहली सोमवारी पर झारखंडधाम में गूंजा हर-हर महादेव केवल फीता काटने से अब काम नहीं चलेगा। वहीं जलीय सूर्य मंदिर में समिति की ओर से श्रद्धालुओं के...