गिरडीह, जुलाई 31 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध तीर्थस्थल झारखंडधाम में श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए शुक्रवार को नए विवाह भवन के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रबंधन समिति के सदस्यों की मैराथन बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने की। बैठक में बिजली, यातायात, सीसीटीवी, स्वच्छता, सुरक्षा, पार्किंग, रोशनी और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मेले का रोडमैप तैयार किया गया। श्रद्धालुओं के आवागमन के तीनों मार्गों पर बैरिकेडिंग, शिवगंगा के समीप महिला पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी का निर्णय लिया गया। प्रत्येक प्रवेश और निकास द्वार पर एक मजिस्ट्रेट के साथ चार पुलिस जवानों की तै...