गिरडीह, जुलाई 2 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत बुधवार को सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र द्वारा जीएम कार्यालय बनियाडीह परिसर में श्रमदान कार्यक्रम और स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक श्रमदान से हुई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर जीएम कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद स्वच्छता रथ के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। जागरुकता रथ को जीएम गिरिश कुमार राठौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्थानीय सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। रैली के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य से जुड़े संदेश दिए गए। आम लोगों को अपने आसपास का माहौल साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- श्रमदान और जागरूकता रैली से दिया स्वच्छता का संदेश सभी न...