Gridih News: श्रद्धा के साथ देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह मना
गिरडीह, नवम्बर 21 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को दिन भर उपवास रखकर देर शाम तक भगवान विष्णु एवं तुलसी पौधे के पास पूजा आराधना कर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ देवोत्थान सह प्रबोधिनी एकादशी व्रत एवं तुलसी विवाह महोत्सव मनाया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु चार महीने की योगनिंद्रा के बाद कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी के दिन जागते हैं। इसी के साथ हिंदू धर्म में विवाह सहित अन्य मांगलिक एवं शुभ कार्यों की शुभारंभ होता है। प्रखंड के शालिग्राम ठाकुरबाड़ी देवरी, राम-जानकी मंदिर गादीधाम, पुरनीगड़िया, महेशियादिघी, बरवाडीह, बैरिया, ढेंगाडीह, मानिकबाद सहित विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं उत्साह के साथ देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह मनाया। यह भी पढ़ें- Chatra Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.