गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रविवार को सिखों के चौथे गुरु धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज का 492वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा में विशेष कीर्तन का आयोजन हुआ। रागी जत्था द्वारा प्रस्तुत गुरुवाणी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। स्थानीय रागी जत्था ने 'जिन गुर का भाणा मंनिआ तिन घुमि घुमि जाए' और 'गुरु रामदास राखो शरणाई' सहित विभिन्न शबदों का कीर्तन किया। लगभग दो घंटे तक चले विशेष कीर्तन के बाद अरदास की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। मौके पर गुरु रामदास जी महाराज के जीवन और सिख समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने क...