गिरडीह, अक्टूबर 27 -- महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में पूर्व महापौर एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार पासवान के शीतलपुर स्थित आवासीय कार्यालय में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और उनके योगदान को याद किया। मौके पर सुनील कुमार पासवान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर पूरे विश्व को भगवान श्रीराम के चरित्र और आदर्शों से परिचित कराया। उनका जीवन समाज को सत्य, तपस्या और सदाचार की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन इस बात का उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प और साधना से व्यक्ति अपने जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने रत्नाकर डाकू से महर्षि वाल्मीकि बनने की कथा का उल्लेख करते हुए ...