गिरडीह, अगस्त 7 -- Gridih News: डुमरी,प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के बेरहा सुइयाडीह स्थित शिव मंदिर परिसर से बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने सोलर जलमीनार का सोलर प्लेट चुरा लिया। इस मामले में बेरहा सुइयाडीह पंचायत के मुखिया सुबोध कुमार यादव ने डुमरी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुखिया के अनुसार, मंदिर परिसर में ग्रामीणों का जमावड़ा देखकर जब वे वहां पहुंचे, तो उन्हें जलमीनार का प्लेट गायब होने की जानकारी मिली। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से त्वरित कार्रवाई और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...