गिरडीह, अगस्त 23 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के डोरंडा स्थित शिव-दुर्गा न्यास समिति के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार देर शाम परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष रामबिलास सिंह ने की और संचालन सचिव विकास कुमार पाण्डेय ने किया। बैठक में समिति के बीते तीन वर्षों के कार्यों की समीक्षा की गई। उपस्थित सदस्यों ने न्यास के विकास व धार्मिक व्यवस्थाओं में पदाधिकारियों व सदस्यों के निःस्वार्थ योगदान की सराहना की। इसके बाद सर्वसम्मति से वर्तमान न्यास कार्यकारिणी समिति को भंग कर दिया गया, जिसकी औपचारिक घोषणा न्यासी जयदेव राय ने की। नई समिति का चयन होने तक निवर्तमान कार्यकारिणी ही व्यवस्था का संचालन करेगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सेन्ट्रल दुर्गा पूजा समिति की बैठक में भव्य ...