Gridih News: शिविर में 88 अभ्यर्थियों का लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत
गिरडीह, जुलाई 11 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को दो दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कराया गया। जिसमें स्क्रूटनी व फोटो के बाद कंप्यूटर टेस्टिंग के बाद कुल 88 अभ्यर्थियों का लर्निंग लाइसेंस निर्गत किया गया। शिविर में उपस्थित मोटर यान निरीक्षक गौरी शंकर कुमार रवि ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कुल 122 अभ्यर्थियों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा किया गया। जिसमें 88 अभ्यर्थी टेस्टिंग में उतीर्ण हुए। उतीर्ण हुए सभी 88 अभ्यर्थियों का लर्निंग लाइसेंस निर्गत किया गया। मौके पर बीडीओ कुमार बंधु कच्छप, जिला परिवहन कार्यालय की प्रधान सहायक नगमा जरीन, कंप्यूटर ऑपरेटर उमा देवी, शिवनंदन वर्मा, राजन कृति, साकेत भारतीय, रामानंद शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।फोटो यह भी पढ़ें- Dumka Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.