Gridih News: शिबू सोरेन की पुण्यतिथि मनाने का निर्णय
गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यों की रविवार को पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मोजाहिद अंसारी ने रविवार को उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में प्रखंड के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थकों द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही उनके संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंड आंदोलन में दिए गए योगदान तथा राज्य के आदिवासी, मूलवासी और वंचित समाज के अधिकारों के लिए किए गए कार्यों को याद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा हुई स्थापित, 04 अगस्त को होगा अनावरण य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.