Gridih News: शिक्षकों के पांच दिवसीय आईटीसी प्रशिक्षण का समापन
गिरडीह, जुलाई 28 -- Gridih News: रेम्बा, प्रतिनिधि। कंप्यूटर तथा ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु जमुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय कुशैया में शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हुआ। जानकारी के मुताबिक, प्रखंड के लगभग 50 शिक्षकों को विगत 22 जुलाई से आईटीसी प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षक मोहम्मद मुजफ्फर हुसैन तथा मोहम्मद अख्तर अंसारी ने माउस, कीबोर्ड, एमएस वर्ड, फोटो, डॉक्यूमेंट, अपलोड तथा डाउनलोड करने सहित कई बिंदुओं पर जानकारी दी। यूपीएस, कर्सर तथा कीबोर्ड का इस्तेमाल प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षणरत अध्यापकों से करवाया। शिक्षकों ने कंप्यूटर का प्रशिक्षण पाकर संतोष जाहिर किया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन 27 जुलाई को किया गया। मौके पर रोहित कुमार वर्मा, कुणाल कुमार, हरेंद्र कुमार वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, राजेंद्र वर्मा, विनोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.