Gridih News: शिकायत करने पर खनन माफियाओं पर पिटाई करने का आरोप
गिरडीह, अगस्त 23 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में अवैध खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। काला पत्थर हो, सफेद पत्थर, अबरख या मोरम (लाल मिट्टी) अवैध खनन को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से खनन माफियाओं का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। स्थिति यह है कि अब कथित तौर पर आम लोगों की निजी जमीन पर भी जबरन खनन किए जाने और विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने के मामले सामने आने लगे हैं। इससे स्थानीय प्रशासन और खनन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
घटना का विवरण ताजा मामला धनवार थाना क्षेत्र के खैरीडीह गांव का है। यहां शुक्रवार की देर शाम जमीन पर कथित अवैध खनन का विरोध करने और इस संबंध में अधिकारियों को लिखित शिकायत देने वाले ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.