गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र में शादी के एक माह के भीतर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार को मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय राजिया खातून के रूप में हुई है। वह कुरुमडीहा निवासी अब्जल अंसारी की पत्नी थी। राजिया का मायका हीरोडीह थाना क्षेत्र के भूचारोबाद (आजाद नगर) में है।

परिवार की प्रतिक्रिया परिजनों के अनुसार राजिया की शादी को अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग बेटी के ससुराल पहुंचे और बेटी की साजिश के तहत ससुराल वालों के ऊपर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। सूचना मिलने प...