गिरडीह, जुलाई 18 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनधि। शादी का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में युवती की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोंदलीटांड़ निवासी सुधीर कुमार वर्मा एवं चेंगरबासा निवासी बिरजु वर्मा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। सुधीर का बिरजु रिश्ते में मामा लगता है। यौन शोषण का आरोप सुधीर पर है, जबकि बिरजु पर उसे भगा देने का आरोप है। युवती का कहना है कि वह जमुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वह अपनी दीदी के यहां पढ़ाई के लिए रहती थी। पिछले छह माह से वह एकांत में पढ़ाई करने के लिए किराये का कमरा लेकर रह रही है। युवती का कहना है कि डेढ़ साल पहले स्ने...