गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: गिरिडीह। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार 2026 को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को नगर, मुफस्सिल थाना एवं पचंबा थाना में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गयी। इस साल यह पर्व 26 अगस्त 2026 को मनाए जाने की संभावना है। मुफस्सिल थाना में बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव , नगर थाना में थाना प्रभारी प्रभारी रतन कुमार सिंह और पचंबा थाना में इंसपेक्टर ज्ञान रंजन कुमार ने की। तीनों थानों की बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बैठक में ईद-ए-मिलादुन्नबी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। अधिकारियों ने लोगों से त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भ...