Gridih News: शहरपुरा में 50 से अधिक महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
गिरडीह, अक्टूबर 15 -- महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के सोनबाद पंचायत अंतर्गत शहरपुरा गांव में बुधवार को 50 से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की निवर्तमान अध्यक्ष दुर्गा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित सदस्यता अभियान के दौरान महिलाओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दुर्गा शर्मा ने सभी नव सदस्यों को पार्टी का झंडा देकर और पट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया भी मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने के लिए संकल्पित है। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.