गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम भिखोडीह निवासी सुभाष हाजरा के इकलौते पुत्र नीरज हाजरा की हत्या से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार को जमुआ-पचम्बा मार्ग को चितरडीह पहाड़ी के पास तीन घंटे तक जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि नीरज की हत्या पुलिस ककी लापरवाही के कारण हुई है। वेलोग जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव को जाम स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे। जाम कर रहे लोगों का कहना था कि नीरज हाजरा पहले लापता हुआ। बाद में उसकी हत्या जमुई जिला के बीचकोड़वा थाना क्षेत्र के एक जंगल में कर दी गई जहां उसकी लाश मिली। ग्रामीणों का कहना था कि नीरज के लापता होने की सूचना 4 जुलाई को ही जमुआ थाना प्रभारी को दे दी गई थी। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया था कि नीरज को शीघ्र ही बरामद कर लिया जाएगा। लेकिन नीरज की लाश 9 ...