Gridih News: शराब दुकान हटाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध-प्रदर्शन
गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित चिरकी में रिहायशी इलाके के बीच संचालित सरकारी शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीण गोलबंद हो गए। बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने शराब दुकान के बाहर विरोध-प्रदर्शन करते हुए इसे अविलंब अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने मोहल्ले में शराब की खरीद-बिक्री होने के कारण माहौल प्रभावित होने का आरोप लगाया है।
प्रदर्शन का कारण इस दौरान ग्रामीण घंटों सड़क पर बैठे रहे। बताया जाता है कि पीरटांड़ प्रखण्ड मुख्यालय स्थित चिरकी के घनी आबादी वाले मोहल्ले में शराब दुकान संचालित होने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकान पर शराब खरीदने आनेवाले लोगों के कारण मोहल्ले का माहौल प्रभावित हो रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.