Gridih News: शरद पूर्णिमा पर शिवालयों में जलार्पण को भीड़
गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। शरद पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को देवरी के विभिन्न शिवालयों में जलार्पण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। अंचल क्षेत्र के चतरो (घासीडीह) स्थित लकड़गढ़ा महादेव मंदिर, देवपहाड़ी स्थित शिव मंदिर, गुनियाथर के जिरानाथ महादेव मंदिर, बेलकुशी के महादेव मंदिर, विराजपुर के महादेव पहाड़ी मंदिर तथा तिलयडीह स्थित सत्येश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.