Gridih News: शतावरी पौधा स्वास्थ्य के साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक: डीएओ
गिरडीह, अगस्त 8 -- Gridih News: हीरोडीह, प्रतिनिधि। जन विकास संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को जमुआ प्रखंड अंतर्गत भंडारो स्थित जेपीके कुशवाहा कॉलेज में शतावरी औषधीय पौधे के महत्व और इसके औषधीय गुणों को लेकर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं क्षेत्र के कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि शतावरी एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में लंबे समय से किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि शतावरी में कई उपयोगी औषधीय गुण पाए जाते हैं और इसकी खेती किसानों के लिए आय का एक बेहतर वैकल्पिक स्रोत बन सकती है। उन्होंने किसानों और युवाओं से औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बदलते समय में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.