Gridih News: शतावरी एक अमूल्य औषधि, किसानों को किया गया जागरूक
गिरडीह, अगस्त 14 -- Gridih News: झारखंडधाम। औषधि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के तहत जन विकास संस्थान के बैनर तले लगटा बाबा कॉलेज, मिर्जागंज में 'शतावरी : एक अमूल्य औषधि' विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार गोस्वामी उपस्थित थे। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की छात्रा विशालाक्षी चौबे ने शतावरी के औषधीय महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शतावरी महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग विभिन्न पारंपरिक उपचारों में किया जाता है। उन्होंने किसानों को इसकी खेती और उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने शतावरी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए किसानों को औषधीय पौधों की खेती के प्रति जागरूक किया। कहा कि औषधीय पौधों की खेती किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.