गिरडीह, अगस्त 7 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। कोडरमा बाजार स्थित जयनगर रोड के गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में 2 अगस्त को बिहार से आए एक चर्चित वैद्य का दरबार आयोजित किया गया था। इस दौरान कोडरमा समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज और परामर्श के लिए वहां पहुंचे थे। जानकारी मिली है कि राजधनवार के तेलोडीह निवासी वकील यादव भी अपनी बेटी प्रिया कुमारी 06 को दिखाकर वैद्य से दवा ली। प्रिया को वैद्य ने आश्वासन दिया था कि दवा के लगातार प्रयोग से बच्ची की आवाज निकलने लगेगी। बताया कि घर आकर बुधवार को बच्ची को परिजनों ने दवा दी। इसके कुछ घंटे बाद बच्ची की तबीयत खराब होती चली गयी। स्थिति गंभीर होने पर परिजन आनन-फानन में उसे सरिया स्थित सत्यप्रभा हॉस्पिटल ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रे...