Gridih News: वेव इंटरनेशनल स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन
गिरडीह, अगस्त 1 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। शनिवार को वेव इंटरनेशनल स्कूल, सियाटांड़ में विद्यालय प्रबंधक डॉ. कृष्णा कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवं विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार पांडेय के निर्देशन में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अनुशासन, नेतृत्व, जिम्मेदारी तथा सेवा-भाव का महत्व समझाया गया। नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का बोध कराते हुए विद्यालय के नियमों एवं अनुशासन का सदैव पालन करने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार पांडेय और शिक्षक सोनू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सच्चा नेतृत्व सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना से विकसित होता है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.