Gridih News: वृद्धाश्रम पहुंच प्रशिक्षुओं ने बुजुर्गों से साझा किए अनुभव
गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। स्कॉलर बीएड कॉलेज के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सोमवार को वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ आत्मीय समय बिताया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने बुजुर्गों के बीच दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का वितरण किया और सेवा, सम्मान एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया। प्रशिक्षुओं ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनके जीवन के अनुभवों को करीब से जाना। युवाओं का स्नेह और अपनापन पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी नजर आई। प्रशिक्षुओं ने बुजुर्गों से आशीर्वाद भी लिया। डीएलएड प्रभारी डॉ. हरदीप कौर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर डॉ हरदीप ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि प्रशिक्षु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.