Gridih News: वृक्षों को राखी बांध संरक्षण का लिया संकल्प
गिरडीह, अगस्त 29 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह वन प्रक्षेत्र की ओर से कोवाड़ और गंगापुर में ग्रामीणों, वन सदस्य सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में शुक्रवार को वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने वृक्षों को राखी बांधकर उनकी रक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने काफी उत्साह के साथ नारे भी लगाए। कहा कि पहले वृक्षों का रक्षाबंधन, तब भाइयों का रक्षाबंधन। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों ने वृक्षों को केवल पर्यावरण का आधार ही नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य के रूप में मानते हुए उनकी रक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। सभी ने एक स्वर में संदेश दिया कि वृक्ष सुरक्षित रहेंगे, तभी हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मंडरो व बरहेट में मनाया गया वृक्ष रक्षाबंधन ग्रामीणों का उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.