Gridih News: वीडियो कॉल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
गिरडीह, अक्टूबर 28 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के शानडीह गांव में 22 वर्षीय युवक नितिश कुमार रजक की मौत के मामले में उसकी मां रीना देवी ने एक युवती समेत आठ लोगों पर मानसिक दबाव बनाने, ब्लैकमेलिंग करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को जमुआ थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कराने और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जमुआ थाना में इस आवेदन के आलोक में कांड संख्या 305/2026 अंकित कर लिया गया है। थाना प्रभारी विभूति देव ने इसकी पुष्टि की है। आवेदन में रीना देवी ने बताया कि उनका पुत्र नितिश कुमार रजक 22-23 अक्टूबर 2026 की सुबह अपने घर में फंदे से लटका मिला था। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती और उनके परिजनों समेत अन्य लोगों द्वारा उनके पुत्र पर लगातार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.