Gridih News: विहिप ने मनाया 62वां स्थापना दिवस
गिरडीह, सितम्बर 18 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद की ओर से शुक्रवार को वार्ड नंबर 21 के कमरसाली में संगठन का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विहिप के विभाग मंत्री अनूप यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन विहिप के जिला सह मंत्री शिवपूजन कुमार ने किया। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में बजरंग दल नगर संयोजक अजय चौहान, सक्रिय सदस्य रितिक चंद्रवंशी, अजय दास, कारू कुमार, मोहन दास, अशोक तुरी, कल्लू कुमार, आर्यन दास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.