Gridih News: विसर्जन के साथ देवरी, मनकडीहा एवं ढेंगाडीह में दुर्गापूजा संपन्न
गिरडीह, अक्टूबर 24 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा पूजा देवरी, ढेंगाडीह एवं मनकडीहा गांव में स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा का शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ नजदीक के जलाशयों में विसर्जित कर दिया गया। इसके साथ ही इलाके में दुर्गा पूजा मेला शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर देवरी में शुक्रवार शाम में मां दुर्गा प्रतिमा का अंतिम दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर दुर्गा मंदिर मनकडीहा तथा ढेंगाडीह गांव में भी श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई देकर मां दुर्गा की प्रतिमा को निकट के जलाशयों में विसर्जित किया। यह भी पढ़ें- Saharsa News: भावुक होकर नम आंखों से देवी मां की प्रतिमा का किया विसर्जन यह भी पढ़ें- Pakur News: नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा को दी विदाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.