गिरडीह, नवम्बर 28 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनएचआरसीसीबी) की ओर से विष्णु कुमार वर्णवाल उर्फ विष्णु बजरंगी को झारखंड प्रदेश संयुक्त निदेशक (सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ) की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति की खबर से उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी है। विष्णु बजरंगी पूर्व में हजारीबाग जिला मीडिया पदाधिकारी एवं प्रदेश कमेटी के अधिकारी के रूप में संगठन में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। वे पिछले दस वर्षों से आरटीआई के माध्यम से सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, प्रशासनिक जवाबदेही तथा आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में सक्रिय हैं। शिक्षा, मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं जमीन संबंधी मामलों में पुलिस की जवाबदेही जैसे विषयों पर भी वे आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने ...