गिरडीह, अगस्त 9 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बरमसिया 2 पंचायत के तिलोबोनी गांव स्थित ज्ञानदीप मध्य विद्यालय (मिशन) में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेंट जेवियर स्कूल टुंडी, धनबाद के प्रधानाचार्य फादर अमोस बागे समेत विद्यालय के प्रधानाचार्य, सिस्टर, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समाज के अन्य प्रबुद्ध लोगों ने आदिवासी दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। टुंडी धनबाद से आए फादर अमोस बागे ने अपने संबोधन में आदिवासियों की भूतपूर्व स्थिति और वर्तमान समय में आ रहे सकारात्मक बदलावों की तुलना करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा और विकास के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: कोनबीर के स्कूलों में आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम उन्होंने कहा कि शिक्षा ...