Gridih News: विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या
गिरडीह, अगस्त 21 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के सुग्गासार स्थित अपने मायके में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकार आत्महत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरूवार की है। मृतका सुग्गासार निवासी सुनील राणा की बेटी करीना कुमारी है। करीना का ससुराल जमुआ प्रखंड के बदडीहा में है। करीना के पति का नाम नारायण शर्मा है। पचंबा पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता सुनील राणा ने बताया है कि 15 अगस्त को ही उसकी बेटी अपने ससुराल से मायके आयी थी। अचानक उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। इस वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.