गिरडीह, जुलाई 31 -- Gridih News: खोरीमहुआ। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के मकतपुर गांव की एक विवाहिता ने अपने पति, सास एवं ससुर पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की कोशिश और घर से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़िता अनुराधा देवी ने घोड़थम्भा ओपी प्रभारी को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा की मांग की है। आवेदन के अनुसार, अरखांगो निवासी अनुराधा देवी की शादी करीब 11 वर्ष पूर्व मकतपुर गांव निवासी शंकर यादव के साथ हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं। पीड़िता का आरोप है कि पिछले कुछ महीनों से ससुराल में पारिवारिक विवाद चल रहा था और इसी को लेकर उसे कथित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Nainital News: पति और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप, महिला ने कोतवाली में ...