Gridih News: विवादित जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 9 घायल, सदर अस्पताल रेफर
गिरडीह, अगस्त 15 -- Gridih News: बेंगाबाद। विवादित जमीन पर दावेदारी को लेकर शुक्रवार की सुबह बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ताराजोरी पंचायत अंतर्गत मौजा सामुडीह में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में भुक्तभोगी मणिलाल हेम्ब्रम ने बताया कि सुबह वह अपने खेत में मशीन चलाकर धान रोपने के लिए जमीन तैयार कर रहा था। इसी दौरान टोला जोनराबेड़ा निवासी संतोष किस्कु और मंगरा किस्कु अपने 20 से 30 समर्थकों के साथ तीर-धनुष लेकर खेत पर पहुंच गए और खेत जोतने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। मणिलाल का आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने खेत में लगी मशीन तोड़-फोड़ दी और लाठी-डंडा व रॉड से मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में मणिलाल हेम्ब्रम, सूरज टुडू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.