Gridih News: विभागीय उदासीनता से बदहाल है बेंगाबाद-पारडीह मुख्य सड़क
गिरडीह, अगस्त 8 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद से पारडीह को जोड़ने वाली मुख्य सड़क विभागीय उदासीनता की भेंट चढ़ गई है। सड़क मरम्मति के नाम पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद इस पथ की सूरत नहीं बदली है। जगह-जगह बने गड्ढों और जलजमाव के कारण लोगों का आवागमन दूभर हो गया है। बेंगाबाद से पारडीह मोड़ तक करीब 15 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर अनगिनत गड्ढे हैं। बरसात के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे वाहन चालकों को हिचकोले खाकर सफर करना पड़ रहा है। थोड़ी सी लापरवाही से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग ने सड़क मरम्मति के लिए कागजों पर लाखों रुपये खर्च दिखा दिए, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: उतरांव-संबोधिपुर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे यह सड़क सुलतानगंज से जल उठान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.