Gridih News: विधिक सशक्तीकरण मेगा शिविर का आयोजन
गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय बगोदर में शनिवार को विधिक सशक्तीकरण मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में डालसा गिरिडीह से राजीव कुमार रंजन एवं पेनल अधिवक्ता प्रियांशु शेखर शामिल हुए। शिविर में पेंशन एवं अन्य योग्य लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। मौके पर कानूनी जानकारों ने उपस्थित लोगों को मुफ्त विधिक सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 का हमेशा उपयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर पोक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न, क्रिमिनल सेक्शन, नशा मुक्ति आदि विषयों की जानकारी दी गई। शिविर में बीडीओ निशा कुमारी, सीओ प्रवीण कुमार, प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, पूरन कुमार महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Pakur News: सदर प्रखंड के सभागार में विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.