Gridih News: विधायक ने क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से की भेंट
गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने सोमवार को देवरी के मंडरो, मानिकबाद, बंगारो, बरवाबाद, चितरोकुरहा, नेकपुरा, चतरो एवं नावाडीह गांव का दौरा किया। दौरे के क्रम में उन्होंने पिछले दिनों नायकडीह के पास सड़क दुघर्टना में मृत रुपलाल चौधरी की पत्नी मंजू देवी के (नावाडीह-बरजोडीह गांव में ) परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाते हुए उन्हें सांत्वना दी। बाद में उन्होंने ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को सुनते हुए उसका निष्पादन करने का भरोसा दिया। बताया कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण क्षेत्र में सभी प्रकार की ग्राम विकास से संबंधित योजनाएं ठप्प हो गई है। उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने की बात कही। मौके पर लखन मंडल, नारायण वर्मा, अजय कुमार, ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.