Gridih News: विधानसभा मार्च के समर्थन में सरिया में निकाला गया प्रतिवाद मार्च
गिरडीह, अगस्त 4 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर 7 अगस्त को रांची में प्रस्तावित विधानसभा मार्च के समर्थन में सोमवार को सरिया में इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) और आइसा के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च भाकपा (माले) पार्टी कार्यालय से शुरू होकर झंडा चौक पहुंचा, जहां नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। मार्च में मुख्य रूप से आरवाईए राष्ट्रीय परिषद सदस्य सोनू पांडेय शामिल हुए। यह भी पढ़ें- आइसा की ओर से 7 अगस्त को विधानसभा घेरावअध्यक्षता और संचालन नेतृत्व आरवाईए जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव और आइसा जिलाध्यक्ष अमन पांडेय ने किया। सभा की अध्यक्षता आरवाईए प्रखंड अध्यक्ष जिम्मी चौरसिया ने की, जबकि संचालन जिला कमेटी सदस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.