Gridih News: विधवा ने मकान निर्माण में बाधा डालने का लगाया आरोप
गिरडीह, जुलाई 25 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के घोड़थम्भा ओपी अंतर्गत डोरंडा गांव निवासी सरिता देवी ने अपने मकान निर्माण कार्य में जबरन बाधा पहुंचाने, मारपीट करने तथा जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह एवं घोड़थम्भा ओपी प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में सरिता देवी ने बताया है कि वह एक विधवा महिला हैं। उनके परिवार में चार बेटियां हैं, जिनमें से एक बाहर रहकर नौकरी करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका फायदा उठाकर गांव के मुकेश अग्रवाल सहित अन्य लोग लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित करते आ रहे हैं। पीड़िता के अनुसार, 23 जुलाई को वह अपनी निजी जमीन पर मकान का निर्माण करा रही थी। इसी दौरान मुकेश अग्रवाल, दामोदर मोदी, सोनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.