गिरडीह, जुलाई 4 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। भगत मध्य विद्यालय इसरी में एनआरईपी द्वारा बनाये जा रहे छह कमरे के विद्यालय भवन में प्राक्कलन के अनुरूप ईट का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। जिसका विरोध विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित विद्यालय में पढ़नेवाले बच्चों के अभिभावकों ने विरोध किया है। शनिवार को सभी ने निर्माण स्थल पहुंचकर इसका विरोध किया।

विरोध का कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक सुषमा कुमारी ने बताया कि विद्यालय भवन के निर्माण कार्य में उपयोग किया जाने वाला ईट काफी घटिया स्तर का है। प्राक्कलन में 75 बी ब्रिक्स लगाने का जिक्र है। इस ब्रिक्स को स्थानीय भाषा में दो नंबर चिमनी ईट कहा जाता है, लेकिन संवेदक बंगला भट्ठा ईट का प्रयोग कर रहा है। कहा कि जब बुनियाद ही कमजोर होगा तो भवन कितना मजबूत होगा। वही...