गिरडीह, अगस्त 21 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के रसनजोरी पंचायत के कोयरीडीह गांव स्थित नव प्राथमिक विद्यालय कोयरीडीह में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर बैठक की गई। बैठक मे पर्यवेक्षक के रुप में बीआरपी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें इसाक अंसारी को अध्यक्ष, मरियम बीबी को उपाध्यक्ष एवं नाज बानो को संयोजिका चुना गया। बता दें कि उक्त विद्यालय में पहले से दो बार चुनाव प्रकिया आपसी मतभेद के कारण स्थगित हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...