गिरडीह, जुलाई 25 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद प्रखंड मानजोरी पंचायात के चक्रदाहा मध्य विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन लेकर एक बैठक की गई। इस अवसर पर विजयनंद त्रिवेदी बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित थे। पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पूर्व के गठित समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया। गठित नई समिति में 15 सदस्यीय एवं 5 मनोनीत सदस्य शामिल किए गए हैं। मौके पर सर्वसम्मति से दीपक कुमार पाठक को समिति का अध्यक्ष चुना गया। जबकि संगीता देवी को समिति की उपाध्यक्ष एवं पार्वती देवी को संयोजिका बनाया गया है। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया राजेश कुमार सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद राम, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक कुमार पाठक ने कहा कि ...