Gridih News: विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन
गिरडीह, जुलाई 28 -- Gridih News: बेंगाबाद प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड के मधवाडीह पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मधवाडीह में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। बैठक में पंकज कुमार यादव को अध्यक्ष, सावित्री देवी को उपाध्यक्ष तथा पिंकी देवी को संयोजिका चुना गया। पुनर्गठन की प्रक्रिया पर्यवेक्षक संतोष कुमार झा की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। मौके पर स्थानीय मुखिया मो. सिद्दीक अंसारी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुभाष कुमार यादव, बसंत यादव, सौरभ मिश्रा, दिनेश सोरेन, रसीलाल सोरेन, विद्यालय के शिक्षक, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.