Gridih News: विद्यालय का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी
गिरडीह, अक्टूबर 11 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महतोडीह में शुक्रवार रात चोरों ने रसोई घर का ताला तोड़कर भरा हुआ गैस सिलेंडर की चोरी कर ली। चोर ताला तोड़ने में इस्तेमाल शब्बल को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना का खुलासा शनिवार सुबह ग्रामीणों को हुआ। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रधानाध्यापक को दी। सूचना पर प्रभारी प्रधानाध्यापक दाऊद अंसारी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष इरशाद अंसारी सहित अन्य शिक्षक विद्यालय पहुंचे। जांच में रसोई घर का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सिलेंडर गायब था। प्रभारी प्रधानाध्यापक और प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन बेंगाबाद थाना में देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: प्राथमिक विद्यालय से सिलेंडर, बर्तन चोरी आवेदन में बताया गया है कि 9 अक्टू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.